इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ गई धज्जियां, पाकिस्तान भी छूटा पीछे, टॉप पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल
India vs England Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। दोहरा शतक जड़ने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंद में 209 रनों की पारी खेली। जायसवाल के इस पारी की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 396 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। जायसवाल ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर बनाया और भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पाकिस्तानी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकिल के फाइनल में जगह बनाने के लिए 9 टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस साइकिल के तहत यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक स्कोर बनाने का काम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील के नाम था। सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी। लेकिन यशस्वी ने अब सऊद शकील के इस रिकार्ड को तोड़ते हुए उन से आगे निकल गए हैं।
सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 से 25 के साइकिल में व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी आगे हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के दो खिलाड़ी टॉप फाइव में मौजूद है। पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील और अब्दुल्ला शफीक ने दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है।
वहीं इंग्लैंड की तरफ से ओली पॉप ने 196 रनों की पारी भारत के खिलाफ इसी सीरीज में खेला था। जबकि जैक क्राउली ने 189 रनों की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं इस लिस्ट में अब टॉप पर यशस्वी जायसवाल का नाम आ गया है। यशस्वी जायसवाल ने 208 रनों की पारी खेली और टॉप पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications