IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, विराट कोहली प्लेइंग-XI से बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है।

लंदन, 12 जुलाई: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच मंगलवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs ENG

कोहली नहीं खेल रहे मैच
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पहले वनडे में नहीं खेल रहे हैं। गौरतलब है कि विराट को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में चोट लग गई थी। कोहली को ग्रोइंग इंजरी हुई है। भले ही वह इस मुकाबले का हिस्सा न हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी काफी अहम होने वाली है।

धवन का 150वां मैच
भारतीय टीम में वापसी करने वाले अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज अपना 150वां एकदिवसीय मुकाबला खेल रहे हैं। धवन टीम इंडिया के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले 21वें खिलाड़ी बने। टी20 टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद शिखर अब केवल वनडे टीम का हिस्सा है, ऐसे में वह इस सीरीज में जरूर दमदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

इंग्लैंड में नए युग की शुरुआत
ओएन मॉर्गन के संन्यास लेने के बाद जोस बटलर को इंग्लैंड क्रिकेट के लिमिटेड ओवर का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बतौर फुलटाइम वनडे कैप्टन बटलर की ये पहली सीरीज होने वाली है। हालांकि, इससे पहले भी वो 9 एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड की कमान संभाल चुके हैं। 9 मैचों में उन्होंने 6 में जीत हासिल की और 3 मैच हारे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+