IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड धर्मशाला टेस्ट रद्द होने का खतरा? जानिए मौसम को लेकर अब क्या नया अपडेट आया

IND vs ENG Dharamsala Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला धर्मशाला की खूबसूरत वादियों के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मैच से पहले टीमों को काफी लम्बी छुट्टी मिली थी। मुकाबला 7 मार्च की सुबह शुरू हो जाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी संशय की स्थिति है।

धर्मशाला में मौसम को लेकर पूर्वानुमान अच्छा नहीं है। काफी ठंड और न्यूनतम तापमान की वजह से परेशानी आने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा मैदान पर बर्फबारी और ओलावृष्टि भी होने की संभावना जताई गई है। मौसम को लेकर मामला गंभीर है।

dharamsala stadium

कड़ाके की ठंड

तापमान माइनस 4 डिग्री तक जा सकता है और बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। इतनी ठंड में खेल पाना काफी मुश्किल काम लगता है। शुरुआती दिनों में बारिश के कारण खेल प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है। रात का तापमान -4 और दिन का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। 1 डिग्री में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही मुश्किल है।

बर्फ और भयंकर बारिश

हिमाचल में स्नो गिरने के आसार जताए गए हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब किसी इंटरनेशनल मैच में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला हो। हालांकि मैच के लिए यह बिलकुल भी अच्छा संकेत नहीं है। शुरुआती दिन मैच देरी से भी शुरू हो सकता है।

मैच पर खतरा

ओवरऑल स्थिति देखी जाए, तो इस मैच को खतरा बिलकुल नज़र आ रहा है। मुकाबला पूरा होने के भी कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। अगर तीन दिन बारिश नहीं आती है, तो कोई बात बन सकती है। अन्यथा स्थिति खराब ही है। हालांकि टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

अश्विन के लिए बड़ा मैच

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। अश्विन के लिए यह मुकाबला काफी खास होने वाला है। यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा। हर खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलना एक बड़ी बात होती है। ऐसे में अश्विन इन पलों को संजोकर रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+