IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट की ये है धांसू ड्रीम XI, 3 खिलाड़ियों से करोड़ों कमाने का मौका
IND vs ENG 5th Test Dream 11: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में आज पांचवें टेस्ट मैच के साथ ही सीरीज समाप्ति की तरफ बढ़ जाएगी। काफी लम्बे दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज पहले ही हार गई है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में पिछले तीन टेस्ट मैचों में लगातार जीत दर्ज की है।
इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा करते उए मार्क वुड को टीम में शामिल किया है। रॉबिन्सन को बाहर कर दिया गया है। धर्मशाला की पिच को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। बाद में स्पिनरों का रोल भी अहम रहेगा।

हालांकि मैच में बारिश का भी पूर्वानुमान है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबला कितने दिनों तक जाएगा। अब तक खेले गए मैच 4 दिनों तक गए हैं। इस मैच की ड्रीम इलेवन और फैंटेसी टिप्स भी काफी अहम हैं। फैन्स कुछ अहम खिलाड़ी अपनी ड्रीम टीम में चुनकर पैसे कमा सकते हैं।
भारत vs इंग्लैंड पांचवां टेस्ट ड्रीम 11 (IND vs ENG 5th Test Dream XI)
विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल/जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), जैक क्रॉली, शुभमन गिल, रोहित शर्मा
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मार्क वुड, कुलदीप यादव, सिराज
दोनों टीमों के 1-1 खिलाड़ी के लिए मुकाबला काफी अहम है। रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मैच है। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह काफी बड़ा टेस्ट मुकाबला है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित हो गई
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications