IND vs ENG: 100 साल में पहली बार कुलदीप यादव ने किया ये कमाल, धमाकेदार गेंदबाजी से रचा इतिहास
India vs England 5th Test Kuldeep Yadav: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम साबित रहे। धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन दो सेशन के अंदर ही इंग्लैंड की पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी महज 218 रनों पर सिमट गई।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी टीम
हालांकि, इस मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। बेन डकेट और जैक क्राउली ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन कुलदीप यादव ने इन दोनों की साझेदारी को तोड़कर भारतीय टीम की मैच में वापसी करा दी। कुलदीप यादव ने बेन डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। डकेट 27 रन बनाकर आउट हो गए।

जैक क्राउली ने बनाए 79 रन
बेन डकेट के बाद जैक क्राउली भी कुलदीप यादव के ही शिकार बने। जैक क्राउली ने टेस्ट करियर का 14वां और भारत के खिलाफ पांचवां अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह अपनी इस पारी को और ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। जैक क्राउली ने 108 गेंद में से 79 रन बनाए। जबकि अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो 29 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।
100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
धर्मशाला टेस्ट में कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में पांच विकेट लेने के साथ ही कुलदीप यादव ने टेस्ट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। वह पिछले 100 सालों में सबसे तेजी से 50 विकेट हासिल करने वाले स्पिनर बन गए हैं। कुलदीप यादव ने 1871 गेंद में 50 विकेट अपने नाम किए हैं।
कुलदीप यादव ने ऐसा कर अक्षर पटेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इतना ही नहीं कुलदीप यादव भारत के पहले ऐसे लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं। जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 50 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications