IND Vs ENG: धोनी के होमग्राउंड रांची नहीं जाएंगे जसप्रीत बुमराह! चौथे टेस्ट से होंगे OUT, जानें वजह

India vs England 4th Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने दमदार तरीके से जीत दर्ज की। दूसरा मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाना है।

बुमराह हो सकते हैं बाहर

चौथे मैच से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय टीम के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है।

 Jasprit Bumrah 1

नहीं जाएंगे चौथे टेस्ट के लिए रांची

रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के साथ राजकोट से रांची नहीं जाएंगे। बुमराह राजकोट से सीधे अहमदाबाद के लिए निकलेंगे। हालांकि, धर्मशाला में होने वाले सीरीज के आखिरी और पांचवें मुकाबले के लिए जसप्रीत टीम में वापस आ जाएंगे। लेकिन बुमराह के चौथे टेस्ट मैच नहीं खेलने से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

इस वजह से नहीं लेंगे हिस्सा

बता दें कि भारतीय टीम के वर्कलोड मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह ने अब तक तीन मैचों में 80.5 ओवर फेक हैं और 13.64 की औसत से 17 विकेट चटकाए हैं। जसप्रीत बुमराह गेंद के साथ भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में मुकेश कुमार एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। मुकेश कुमार को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तीसरे टेस्ट मैच से रिलीज किया गया था। लेकिन चौथे टेस्ट मैच में मुकेश की वापसी हो सकती है।

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+