IND vs ENG: पहले जडेजा फिर कप्तान रोहित ने तोड़ा सरफराज का दिल, अधूरा रह गया ये बड़ा सपना
India vs England 3rd Test Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। सरफराज खान ने पहले टेस्ट मैच के दौरान अपनी काबिलियत का परिचय पेश किया। लंबे अर्से से सरफराज खान भारत के लिए खेलने का सपना देख रहे थे, जो आखिरकार पूरा हुआ।
शतक लगाने का सपना रह गया अधूरा
राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से सरफराज खान को प्लेइंग 11 में शामिल किया। सरफराज खान ने दोनों ही पारियों में जबर्दस्त बल्लेबाजी की। हालांकि वह अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने से चूक गए। सरफराज के पास दोनों ही पारियों में शतक लगाने का मौका था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

कर ली सुनील गावस्कर की बराबरी
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान ने भारत की तरफ से भी दमदार प्रदर्शन दिखाया है। सरफराज खान ने अपने चयन को सही साबित करते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की। सरफराज खान पहली पारी में 62 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से नवाद 68 रनों की पारी निकली। दोनों ही पारी में डेब्यू पर अर्धशतक जड़कर उन्होंने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है।
रोहित-जडेजा ने तोड़ा सपना
सरफराज खान पहली पारी में अच्छी लय में नजर आ रहे थे। 62 रनों पर रविंद्र जडेजा के साथ हुए मिसकम्युनिकेशन के कारण उन्हें रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा था। वहीं दूसरी पारी में वह ताबड़तोड़ अंदाज में 68 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर सरफराज खान को वापस डॉग आउट बुला लिया।
टेस्ट मैच में अभी काफी समय पड़ा हुआ था। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन ही इस मुकाबले को गंवा बैठी। ऐसे में अगर कप्तान रोहित शर्मा सरफराज को कुछ ओवर्स और देते तो वह अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ सकते थे। सरफराज खान बचे हुए दोनों मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications