IND vs BAN, Head to Head: भारत-बांग्लादेश के बीच जल्द होगा महामुकाबला, एक्शन से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। सितंबर में मैदान पर वापसी से पहले टीम फिलहाल ब्रेक पर है। वे टेस्ट और टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेंगे।

भारतीय टीम इस साल कोई भी वनडे मैच नहीं खेलेगी। उनका अगला वनडे मैच फरवरी-मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होगा। हालांकि, उनके पास कई टेस्ट और टी20 मैच हैं, जिसकी शुरुआत बांग्लादेश सीरीज से होगी।

jasprit bumrah hardik pandya

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 ​​चक्र का हिस्सा है। पहला टेस्ट 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैचों के बाद टी-20 सीरीज होगी। इसमें 6 से 12 अक्टूबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को धर्मशाला में, दूसरा 9 अक्टूबर को दिल्ली में और अंतिम मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा।

ये भी पढ़िए- शादी की सालगिरह पर वसीम अकरम की पत्नी ने PAK दिग्गज को दिया सरप्राइज, तस्वीर को फोटोशॉप कर कही दिल की बात

भारत-बांग्लादेश का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इस फॉर्मेट में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत का इंतजार है।

दोनों टीमों के टी-20 फॉर्मेट की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारत-बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 और बांग्लादेश ने 1 मैच में जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+