IND vs BAN: आखिर क्यों डेब्यू नहीं कर पाये हर्षित राणा? स्टेडियम भी नहीं पहुंच सके, BCCI ने खोला राज
India vs Bangladesh 3rd T20: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ़ होने वाले अंतिम टी20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई। तेज़ गेंदबाज हर्षित राणा को 3 मैचों की टी 20 सीरीज़ के इस अंतिम मैच में डेब्यू करने की उम्मीद थी। लेकिन मैच से पहले उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हर्षित राणा मैच से पहले हुए बीमार
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण वह मैदान पर नहीं उतर पाए और ठीक उस समय मैदान से बाहर हो गए जब वह अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने के लिए तैयार थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राणा की बीमारी की खबर की पुष्टि की है, जिससे फैंस और टीम दोनों ही चिंता में हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

बढ़ा डेब्यू का इंतजार
हर्षित राणा की अचानक बीमारी की खबर और उसके कारण मैच में भाग न ले पाने की वजह से टीम को झटका लगा है। बीसीसीआई द्वारा उनकी स्थिति की पुष्टि करने से फैंस भी मायूस हो गए, जो उनके प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर फैंस राणा के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं और भविष्य के मैचों में उनकी प्रतिभा को देखने के लिए उत्सुक है।
भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
बांग्लादेशः परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।












Click it and Unblock the Notifications