Hyderabad में गरजा Sanju Samson का बल्ला, एक ओवर में जड़े 5 छक्के, 40 गेंदों में पूरा किया शतक
India vs Bangladesh 3rd T20: पिछले दो मैचों की निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन ने कमाल की वापसी की है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह संजू सैमसन का पहला शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन ने महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
एक ओवर में जड़े 5 छक्के
बांग्लादेश के ऑलराउंडर रिशाद हुसैन के एक ओवर में संजू सैमसन ने पांच छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। पारी का 10वां ओवर डालने आए रिशाद पर सैमसन ने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़े और कुल 30 रन बना लिए। इस ओवर की पहली गेंद डॉट थी, बाकी के पांच गेंदों पर संजू सैमसन ने पांच छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।

भारत के लिए पहला शतक
सैमसन का टी20 में भारत के लिए यह पहला शतक है। सैमसन के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। पहले दो मैच में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन ने जोरदार वापसी कर आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। भारत ने पावरप्ले समाप्त होने तक एक विकेट पर 82 रन बना लिए थे। इस बीच संजू सैमसन ने सिर्फ 22 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।
भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
बांग्लादेशः परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।












Click it and Unblock the Notifications