IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले पर बारिश का खतरा! मैच रद्द होने पर किसे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री!
T20 World Cup 2024 Indian Team News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून यानी कि सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। सेमीफाइनल में एंट्री करने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है।
बारिश बिगाड़ सकती है खेल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया में खेला जाना है। भारतीय समयनुसार यह मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। लेकिन मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। वेदर रिपोर्ट की मानें तो सेंट लूसिया में सुबह के समय बारिश की 55 प्रतिशत आशंका है। इस दौरान तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

भारत को होगा फायदा
अगर बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला रद्द होता है तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम को फायदा होगा। भारतीय टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। अगर यह मुकाबला रद्द होता है तो ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ही एक-एक अंक मिल जाएंगे। भारतीय टीम एक अंक पाते ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लेगी। जबकि आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा।
भारत के पास ट्रॉफी जीतने का मौका
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार रहा है। ऐसे में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचकर जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार 9 मैच जीतने के बाद फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications