AUS vs IND XI 2nd Test: दिल्ली टेस्ट के लिए वसीम जाफर ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, स्टार प्लेयर को ही कर दिया बाहर
India vs Australia Delhi Test Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

India vs Australia Delhi Test Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी शुक्रवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच खेला जाएगा। लंबे समय बाद दिल्ली के मैदान पर किसी टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। यही वजह है कि इस मुकाबले के सभी टिकट सोल्ड हो चुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। दिल्ली के मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना दम दिखाने को बेताब होंगे।

केएल राहुल का फ्लॉप प्रदर्शन
नागपुर में जीत हासिल करने के बाद भारत की नजर अब दिल्ली टेस्ट पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम नागपुर टेस्ट में महज ढाई दिन में ही मुकाबला हार गई थी। दिल्ली टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने प्लेइंग इलेवन का सुझाव दिया है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम में वापसी करने वाले उप कप्तान केएल राहुल फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद से वह सवालों के घेरे में हैं। राहुल पहले मैच में 71 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए थे।

वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग इलेवन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन को शेयर करते हुए वसीम जाफर ने कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने टीम से केएल राहुल और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखाया है। श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के बाद एक बार फिर टीम में वापसी की है। जाफर ने सूर्यकुमार की जगह अय्यर को शामिल करने की नसीहत दी है।

श्रेयस अय्यर की होगी वापसी
वसीफ जाफर के अलावा भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी संकेत दिया है कि श्रेयस अय्यर दिल्ली टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव अपने पहले टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। ऐसे में उन्हें बाहर जाना पड़ सकता है। कोच द्रविड़ ने साफ कहा कि अगर अय्यर पांच दिन टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होते हैं तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

वसीफ जाफर द्वारा चुनी गई टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications