IND vs AUS: दर्शकों से खचाखच भरेगा दिल्ली का स्टेडियम, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के सभी टिकट बिके
India vs Australia Delhi Test Tickets: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।

India vs Australia Delhi Test Tickets: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी शुक्रवार से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत के पास सीरीज में अपनी पकड़ और मजबूत करने का मौका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल कर सीरीज को बराबर पर लाना चाहेगी। दिल्ली के छोटे मैदान पर दोनों टीम के बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। ऐसे में फैंस की नजरें विराट कोहली पर भी रहेगी।

फैंस में गजब का उत्साह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जाना है। दिलवालों की नगरी दिल्ली में मैच को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। दिसंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। यही वजह है कि दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के सभी टिकट बिक गई है। लिहाजा कुछ फैंस जो टिकट खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे उन्हें झटका लग सकता है।

40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिक्री के लिए रखे गए करीब 24000 टिकट बिक चुके हैं। जबकि 8000 टिकट डीडीसीए सदस्यों के बीच बांटे गए हैं। इस मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से भरे रहने की पूरी उम्मीद है। भारी भीड़ को संभालने के लिए यहां के सुरक्षाकर्मियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। डीडीसीए के संयुक्त सचिव रजन मनचंदा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मैच के सभी टिकट सोमवार को ही बिक चुके थे।

कोहली के बल्ले से बरसेंगे रन
विराट कोहली लंबे अर्से तक दिल्ली की पिच पर खेल चुके हैं। इस पिच पर विराट कोहली के बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद होगी। नागपुर में खेले गए गए बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत मिली थी। लेकिन इस मैच में बल्ले के साथ कोहली फ्लॉप रहे थे। कोहली के बल्ले से नागपुर टेस्ट में सिर्फ 12 रन ही निकले थे। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में शतकों का सूखा दिल्ली टेस्ट में खत्म हो सकता है। बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर कोहली के पास टेस्ट में लंबे समय बाद शतक जड़ने का शानदार मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications