IND vs AUS: 'क्या भारत भूल गया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया में आकर...', इयान चैपल ने रैंक-टर्नर पिच पर लिए मजे
India vs Australia 3rd Test, Highlights: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इंदौर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

India vs Australia 3rd Test, Highlights: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट तीन दिन में ही खत्म हो गया। नागपुर औऱ दिल्ली के बाद एक बार फिर स्पिन की मददगार पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला रहा। शुरुआती दो टेस्ट मैच को धमाकेदार अंदाज में जीतने के बाद भारत को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पर कई तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं।

भारत को मिली 9 विकेटों से करारी शिकस्त
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इंदौर टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे। भारत की ओर से दूसरी पारी में सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। इस हार के साथ ही टीम इंडिया के लिए डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

इयान चैपल ने की भारतीय टीम की खिंचाई
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारत की हार पर मजे लेने का काम किया है। इयान चैपल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने भले ही ज्यादा बढ़त नहीं बनाई लेकिन इस पिच पर यह अच्छा रहा और उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को पता था कि उन्हें दौरे पर चीजों में बदलाव करने के लिये किस चीज की जरूरत थी, लेकिन पहले दो टेस्ट में वह ऐसा नहीं कर सकी। हालांकि, तीसरे टेस्ट में टीम ने अपनी गलतियों से सबक लिया और चीजें उनके पक्ष में रही।

भारत शायद भूल गया वह ऑस्ट्रेलिया में जीता था
भारत की पिच को लेकर इयान चैपल ने कहा कि भारत शायद भूल गया है कि वह ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने का काम कर चुका है। उन्होंने कहा कि क्या भारत भूल गया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती हैं? उन्होंने कहा कि पहली पारी की बढ़त ने स्मिथ एंड कंपनी को खेल पर नियंत्रण करने में मदद की। चैपल के मुताबिक भारत को पहली पारी में सस्ते में आउट करना ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए सबसे अहम चीज रही।












Click it and Unblock the Notifications