IND vs AUS : 'पंत होते तो नाथन और मैथ्यू को जमकर धोते', पाकिस्तानी दिग्गज को याद आए ऋषभ

India vs Australia 3rd Test, Rishabh Pant: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में फैंस को ऋषभ पंत की कमी खल रही है। पंत का रिकॉर्ड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है।

Rishabh Pant

India vs Australia 3rd Test, Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया के सामने इंदौर टेस्ट मैच को जीतने के लिए 76 रनों का छोटा लक्ष्य है। स्पिन की मददगार पिच की वजह से यह मुकाबला बेहद लो स्कोरिंग रहा है। हालांकि, भारतीय फैंस को अपने गेंदबाजों से इस टोटल को भी डिफेंड करने की उम्मीद होगी। भारत के लिए तीसरे दिन आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी को कमाल करना होगा।

ऋषभ पंत की खल रही है कमी

ऋषभ पंत की खल रही है कमी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो चुके थे। जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के रिकवरी होने में अभी लंबा समय लगता है। भारतीय टीम के लिए टेस्ट मुकाबलों में पंत ने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। ऋषभ पंत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पिछले बार शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए थे। लिहाजा फैंस को अपने इस स्टार खिलाड़ी की कमी खल रही है।

पंत होता तो स्पिनर्स को नहीं बख्शता

पंत होता तो स्पिनर्स को नहीं बख्शता

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि अगर वह होते तो नाथन लियोन और मैट कुह्नमैन की गेंदों पर खूब रन बनाते। अगर आप ऋषभ पंत से पूछेंगे कि इन स्पिनरों के खिलाफ कैसे बल्लेबाजी करनी है, तो वह आपको आगे बढ़कर खेलने की सलाह देंगे। पंत ने अपने पूरे टेस्ट करियर के दौरान स्पिनर्स के खिलाफ इसी तरह की बल्लेबाजी की है। कनेरिया ने कहा कि अगर पंत वहां होता, तो वह नाथन लियोन और मैट कुह्नमैन को नहीं बख्शता। वह उन पर शुरू से ही हावी होने की कोशिश करता जौसा कि दूसरे बल्लेबाज करने में असफल रहे।

भारतीय बल्लेबाजों से हुई बड़ी गलती

भारतीय बल्लेबाजों से हुई बड़ी गलती

कनेरिया ने भारतीय बल्लेबाजों की खिंचाई करते हुए कहा कि भारत ठीक से बल्लेबाजी कर सकता था और अपनी पहली पारी में 250-300 का स्कोर बना सकता था। लेकिन उनके अनावश्यक स्ट्रोक प्ले ने अब ऑस्ट्रेलिया को मैच में काफी आगे कर दिया है। दानिश कनेरिया का मानना है कि मेजबान भारत अगर पहली इनिंग में 300 बना लेती तो ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो सकती थी। लेकिन अब मैच भारत की पहुंच से काफी दूर हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+