IND vs AUS: चौथे टेस्ट में खत्म होगा रनों का सूखा, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, कप्तान स्मिथ हुए खुश
India vs Australia 4th Test Pitch Report: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले गए पहले तीन मुकाबलों में बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा है। ऐसे में चौथे टेस्ट की पिच को अलग बनाया गया है।

India vs Australia 4th Test Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 9 मार्च से होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में दमदार वापसी की है। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खिलाड़ियों का प्रदर्शन इंदौर टेस्ट में शानदार रहा था। टीम की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। चौथा टेस्ट अगर ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है तो सीरीज बराबरी पर खत्म हो जाएगी।
पिच को देखकर स्मिथ हुए खुश
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट की पिच को देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ बेहद खुश हैं। चौथे टेस्ट मैच से एक दिन पहले स्मिथ ने पिच का जायजा लिया। स्मिथ ने इस पिच को अब तक का सबसे बेस्ट पिच बताया है। स्मिथ के मुताबिक चौथे टेस्ट की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच दिखाई पड़ रही है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अब तक स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा था।
भारतीय बल्लेबाजों का भी बुरा हाल
स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों का भी बुरा हाल कर रखा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती तीन टेस्ट मैच सिर्फ तीन-तीन दिनों में खत्म हो गए थे। इन तीनों ही मैच में स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला था। इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टर्निंग पिच का फायदा उठाया और भारत को शिकस्त देने का काम किया। मेजबान टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अधिक फायदा पहुंचा।
पीएम मोदी देखने जाएंगे टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलियाई नियमित कप्तान पैट कमिंस चौथे टेस्ट में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। तीसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी केवल 33.2 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की हार लगभग इस पारी में तय हो गई थी। चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 76 रनों का लक्ष्य था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी स्टेडियम पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications