IND vs AUS: टीम इंडिया का सबसे बड़ा गुनहगार आया सामने, ऐसे कर रहा था ऑस्ट्रेलिया की मदद!

India vs Australia, Final Highlight: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने में नाकाम रही। रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल मुकाबले जीतने से टीम चूक गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 1.30 लाख फैंस के बीच भारतीय टीम वर्ल्ड कप पर कब्जा नहीं जमा सकी। इस हार के साथ करोड़ों फैंस के दिल टूट गए।

अंपायर पर फूटा गुस्सा: भारतीय टीम की इस हार के लिए अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ को भी लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। 28वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने के लिए आए और इस ओवर की पांचवीं गेंद जाकर सीधे मार्नस लाबुशेन के पैड पर लगी। बुमराह के साथ सभी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। लेकिन अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।

India vs Australia 1

अनलकी अंपायर ने किया खराब काम: कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस की मांग की तो यह मामला बेहद क्लोज नजर आया। लाबुशेन के पैड पर गेंद लगी और जाकर विकेट से टकरा गई। इसके बाद इसे अंपायर कॉल पाया गया, अंपायर का फैसला नॉट आउट था। इसलिए फैसला ऑस्ट्रेलिया के फेवर में चला गया। अगर यहां पर अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया होता तो भारतीय टीम को विकेट मिल जाती है और यहां से मुकाबला चेंज हो सकता था।

भारत के लिए पनौती अंपायर: इससे पहले भी भारत के लिए रिचर्ड केटलब्रॉ अनलकी साबित रहे हैं। साल 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी इन्होंने भारत के खिलाफ फैसले सुनाए थे। साल 2014 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारतीय टीम के सामने यही अंपायर थे। भारत की इस हार के लिए कुछ फैंस अंपायर को भी जिम्मेदार बता रहे हैं। भारत के लिए इस अंपायर को पनौती बताया जा रहा है।

रोहित के विकेट ने बदला मैच: भारतीय टीम की किस्मत इस मुकाबले में खराब रही। भारतीय टीम के पक्ष में कोई भी फैसला नहीं गया। रोहित का कैच पीछे भागते हुए ट्रेविस हेड ने पकड़ा। इस कैच को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है। रोहित शर्मा अगर उस मौके पर आउट नहीं होते तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता। रोहित शर्मा जिस मूड के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वह भारतीय टीम को एक बड़े स्कोर पर ले जाकर ही मानेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+