IND vs AUS: लगातार फ्लॉप होने पर भी सूर्यकुमार यादव को क्यों मिल रहा है मौका? कोच द्रविड़ ने बताई वजह

IND vs AUS ODI: वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के पास तीन बड़े मैच हैं। दोनों ही टीम की कोशिश इस सीरीज को जीतकर अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल जीतकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज हारकर आ रही है।

सूर्यकुमार यादव को लेकर कही यह बात: मैच से पहले राहुल द्रविड़ से मीडिया ने सूर्यकुमार यादव को लेकर सवाल किया। सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल करने को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि हम सूर्यकुमार यादव को बैक करना चाहते हैं। हम जानते हैं कि उनमें कितनी क्षमता है, वह हमारे लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

India vs Australia 1

नंबर छह पर पलट सकते हैं मैच: राहुल द्रविड़ के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने टी-20 फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। अगर सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज नंबर छह पर किसी टीम के पास हो तो बड़ा एडवांटेज है। सूर्यकुमार यादव के पास मैच को बदलने की काबिलियत है। उन्होंने टी-20 में ऐसा कई बार किया है। हम उम्मीद करते हैं कि वनडे में भी वह उसी तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।

ऐसा रहा है सूर्या का वनडे करियर: साल 2021 जुलाई में वनडे में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए अब तक यह फॉर्मेट कुछ खास नहीं रहा है। अब तक खेले गए 27 मैचों की 25 पारियों में सूर्या महज़ 24.41 की औसत से 538 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक लगाया है। भारत की वर्ल्ड कप टीम में सूर्यकुमार यादव शामिल है। सूर्यकुमार के चयन पर कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाया था। लेकिन टीम को सूर्यकुमार यादव पर पूरा भरोसा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार आने वाले मुकाबलों में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में सूर्यकुमार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+