IND vs AUS: वॉर्नर की वजह से हाथ से निकला खून तो बौखलाए सिराज, फिर ऐसे लिया अपना बदला
India vs Australia Latest Score, 2nd Test, Day 1: नागपुर के बाद अब दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।

India vs Australia Latest Score, 2nd Test, Day 1: भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बल्ले से संघर्ष करते नजर आए। एक छोर पर जहां उस्मान ख्वाजा लगातार शॉट्स लगा रहे थे। वहीं डेविड वॉर्नर को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। इस बीच डेविड वॉर्नर को मोहम्मद सिराज की कई बाउंसर का भी सामना करना पड़ा।
वॉर्नर और सिराज के बीच जंग
भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक देखने को मिलती रहती है। मोहम्मद सिराज के पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने सीधा शॉट खेला। सिराज ने गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ में चोट लग गई और खून निकलने लगा। जिसके बाद भारतीय टीम के फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। फिजियो ने आकर सिराज के हाथ में पट्टी बांधने का काम किया।
सिराज ने बाउंसर से लिया बदला
इस घटना के बाद मोहम्मद सिराज लगातार बाउंसर फेंककर डेविड वॉर्नर को परेशान करते नजर आए। सिराज ने बार-बार अपनी गेंद से वॉर्नर को परेशान किया। अपने चौथे ओवर में सिराज ने गेंद से वॉर्नर की कोहनी पर वार किया। वॉर्नर की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के फिजियो अंदर आना पड़ा। इसके बाद डेविड वॉर्नर एक बार फिर मोहम्मद सिराज के पांचवें ओवर की बाउंसर को समझ नहीं पाए और गेंद उनके हेलमेट पर लग गई।
दोनों ही टीम की कोशिश जीत दर्ज करने की
दिल्ली टेस्ट के लिए दोनों ही टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है। पिछले मैच के लिए श्रेयस फिट नहीं थे। लेकिन इस मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट थे, लिहाजा उन्हें टीम में मौका दिया गया है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की जगह मैथ्यू कुहेमान को मौका दिया गया है। मैट रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड टीम से जोड़ा गया है। सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications