AUS vs IND: शादियों के सीजन से परेशान भारतीय खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट से पहले छाई निराशा

India vs Australia Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने धमाकेदार अंदाज में अपने नाम किया था। अब टीम की नजरें दूसरे मुकाबले पर टिकी होगी।

 Virat Kohli

India vs Australia Delhi Test: 17 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी दिल्ली पहुंचकर मैच की तैयारियों में जुट गए हैं। दिल्ली के मैदान पर सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैच से पहले लंबे समय तक नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया। कोहली दिल्ली के मैदान पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

दिल्ली पहुंचकर भारतीय खिलाड़ी हुए निराश

दिल्ली पहुंचकर भारतीय खिलाड़ी हुए निराश

दिल्ली में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में आम तौर पर आईटीसी मौर्य या ताज पैलेस में भारतीय खिलाड़ियों को ठहराया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारतीय टीम को एक ऐसे होटल में रहने के लिए मजबूर किया गया, जहां भारतीय खिलाड़ी ठहरना नहीं चाहते थे।

इस वजह से बदला गया होटल

इस वजह से बदला गया होटल

दरअसल, शादियों के सीजन के कारण आईटीसी मौर्य और ताज पैलेस में टीम को रहने की जगह नहीं दी गई है। नोएडा के होटल लीला में भारतीय खिलाड़ी को फिलहाल ठहराया गया है। लेकिन इस होटल की सर्विस और लोकेशन से भारतीय खिलाड़ी निराश दिखाई पड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कुछ बातें निकलकर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय खिलाड़ियों को नोएडा के इस होटल में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विराट कोहली टीम के साथ नहीं रह रहे हैं। कोहली अपने परिवार के सदस्य के साथ गुरुग्राम में अपने घर पर रहने का फैसला किया है।

फाइव स्टार होटल में नहीं मिली जगह

फाइव स्टार होटल में नहीं मिली जगह

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिखर सम्मेलन और शादी के सीजन के कारण दिल्ली भर में फाइव स्टार होटल के कमरों की कमी हो गई है। नतीजतन, टीम को नोएडा में एक होटल में ठहरना पड़ रहा है। इस मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार आउटलेट से कहा कि होटल शानदार है और सुविधाएं अच्छी हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जिसमें होटल के प्रति खिलाड़ियों की नाराजगी बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+