IND vs AUS: 'मैं तुम्हें अपनी वाइफ से ज्यादा प्यार करता हूं', फैन ने सरेआम किया कोहली से प्यार का इजहार

India vs Australia Test Dharamsala: नागपुर टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 12 रन ही निकले। लेकिन कोहली के पोस्टर को लेकर कई फैंस स्टेडियम में मौजूद थे।

India vs Australia

India vs Australia Test Nagpur: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली की शुरुआत बल्ले के साथ अच्छी नहीं रही है। नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली सिर्फ 12 रन ही बना सके। विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है। विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इतिहास में छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लिहाजा आने वाले मुकाबलों में उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

कोहली के लिए फैंस ने किया चीयर

कोहली के लिए फैंस ने किया चीयर

विराट कोहली को क्रिकेट का किंग कहा जाता है। वह दुनिया भर के स्टेडियम में जाकर बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। फैंस अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखने के लिए काफी दूर-दूर से आते हैं। नागपुर में पहले टेस्ट के दौरान भी विराट कोहली के फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम में मौजूद हैं। इस दौरान वह कोहली के पोस्ट लेकर उन्हें जमकर चीयर कर रहे हैं।

फैन का पोस्टर हुआ वायरल

फैन का पोस्टर हुआ वायरल

इस दौरान एक क्रिकेट फैन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जब विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने आए तो इस फैन के पोस्टर की तरफ कैमरा ले जाया गया। कोहली के फैन ने अपने कार्डबोर्ड पर लिखा था, मैं विराट कोहली को अपनी पत्नी से ज्यादा प्यार करता हूं। इस दौरान उस शख्स की पत्नी भी वहां मौजूद थी। सोशल मीडिया पर फैन की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद

कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं। इस सीरीज में विराट कोहली के पास बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रनों को बढ़ाने का मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर विराट कोहली शतक लगाना चाहेंगे। कोहली के बल्ले से टेस्ट मैचों में पिछले तीन साल से शतक नहीं आया है। विराट के फैंस अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी के बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+