PM मोदी के सामने पुजारा के पास बड़ी उपलब्धि पाने का मौका, सचिन-द्रविड़ की लिस्ट में होंगे शामिल

India Vs Australia Cheteshwar Pujara: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Cheteshwar Pujara

India Vs Australia Cheteshwar Pujara: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 9 मार्च से खेला जाएगा। हमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। मैच के पहले दिन का खेल देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी स्टेडियम पहुंचेंगे। लिहाजा इस मैच को देखने के लिए फैंस भी बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं।

बल्ले से फ्लॉप रहे हैं पुजारा

बल्ले से फ्लॉप रहे हैं पुजारा

भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की गिनती टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। पुजारा ने अपने दम पर भारत को कई मुकाबले में जीत दिलाई है। लेकिन पिछले कुछ समय से पुजारा का फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हाल में ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेला। लेकिन वह इस मैच में फ्लॉप रहे। पुजारा के पास चौथे टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

पुजारा के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

पुजारा के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भले ही इस बार चेतेश्वर पुजारा का बल्ला खामोश रहा हो। लेकिन वह हमेशा से बॉर्डर-गावस्कर में भारत के लिए रन बनाते आए हैं। चेतेश्वर पुजारा के नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 23 मुकाबलों में 51 से अधिक की औसत से 1991 रन है। चेतेश्वर पुजारा अगर चौथे टेस्ट में 9 रन और बना लेते हैं तो उनके नाम इस ट्रॉफी में 2000 रन हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और अल्बनीस के सामने पुजारा के पास यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर (3262), वीवीएस लक्ष्मण (2434) और राहुल द्रविड़ (2143) ने दो हजार से अधिक रन बनाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था शतक

बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था शतक

चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पुजारा का यह शतक भी काफी दिन बाद आया था। लेकिन पुजारा बांग्लादेश सीरीज में हासिल किए गए फॉर्म को लंबे समय तक जारी नहीं रख सके। पुजारा एक बार फिर रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में चौथे टेस्ट में उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारतीय टीम के लिए अहमदाबाद टेस्ट में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री पाने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+