IND vs AUS: अश्विन को लगे थे 6 साल, रवि बिश्नोई ने 10 महीने में कर लिया वो कमाल, गेंद से बरपाया कहर

India vs Australia, 5th T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 4-1 से टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया। 5 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से जीतने में सफलता हासिल की। रविवार यानी कि 3 दिसंबर को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसे भारतीय टीम जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल रही। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 में 19वीं बार हराया है। एक टीम के खिलाफ भारत की यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा जीत है।

अर्शदीप सिंह बने हीरो: 161 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 154 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को छह रनों से अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों ने लो स्कोरिंग मुकाबले में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। आखरी ओवर में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों की जरूरत थी। लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की शानदार बॉलिंग की बदौलत भारत ने इस मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

India vs Australia 1

रवि विश्नोई ने किया कमाल: पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। रवि बिश्नोई ने इन पांच मैचो में 9 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मुकाबलों में बिश्नोई ने 9 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ वे किसी एक द्विपक्षीय सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बिश्नोई ने इस मामले में आर अश्विन की बराबरी कर ली है। अश्विन ने साल 2016 में यह कारनामा किया था।

कर ली अश्विन की बराबरी: अश्विन ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। साल 2016 में उन्होंने द्विपक्षीय सीरीज में 9 विकेट झटकने में सफल रहे। जो काम अश्विन को करने में 10 साल लग गए थे। रवि बिश्नोई ने वह महज 10 महीने में करके दिखा दिया है। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने अब तक 21 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 34 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+