IND vs AUS: अर्शदीप सिंह की वजह से अंपायर हुए चोटिल, लाइव मैच में बड़ा हादसा होते-होते टला

India vs Australia, 5th T20I Highlights: भारतीय युवा टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 4-1 से पटकनी दे दी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया। रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा।

छह रन से जीता भारत: इस मैच की बात करें तो हाई स्कोरिंग माने जाने वाली चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। हाई स्कोरिंग मैदान पर जीत के लिए यह रन काफी कम दिखाई नहीं दे रहे थे। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी और 6 रनों से मैच गंवा बैठी।

 Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह बने हीरो: आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज दस रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड स्ट्राइक पर मौजूद थे। वेड ऐसी सिचुएशन में अक्सर टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी दमदार गेंदबाजी की बदौलत आखिरी ओवर में महज तीन रन खर्च किए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया एक जीते हुए मुकाबले को हाथ से गंवा बैठी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह हीरो बनकर सामने आए।

अंपायर हुए चोटिल: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी चोटिल होते रहे हैं। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले के दौरान ऑन फील्ड अंपायर को गेंद लग गई। जिसके बाद वह दर्द से तड़प उठे। दरअसल 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नाथन एलिस ने एक जोरदार शॉट लगाया जिसे अर्शदीप सिंह ने अपने हाथों से छिटक कर अंपायर की तरफ कर दिया।

जिसके बाद अंपायर बचने के लिए दाएं तरफ भागे लेकिन गेंद अर्शदीप के हाथ से टकराकर अंपायर की जांघ पर जा लगी। कुछ देर के लिए अंपायर को दर्द से तड़पता हुआ देखा गया। हालांकि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और अंपायर इसके तुरंत बाद ही वापस अंपायरिंग करने के लिए मैदान पर खड़े हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+