IND vs AUS, 3rd T20I: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा पहला टी20 शतक, ऑस्ट्रेलिया को मिला 223 रन का लक्ष्य

India vs Australia 3rd T20 Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20I सीरीज का तीसरा मैच आज, 28 नवंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ के तूफानी शतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 222 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य मिला है।

24 रन के स्कोर पर भारत को लगे दो बड़े झटके
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, क्योंकि उन्होंने मात्र 24 रन के स्कोर पर अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए थे। भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल 6 गेंदों पर मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इसके बाद दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। के रिचर्डसन ने ईशान किशन को स्टोइनिस के हाथों कैच आउट करा दिया है। ईशान किशन 5 गेंदों पर शून्य रन बनाकर आउट गए।

india vs australia 3rd t20i

सूर्यकुमार और ऋतुराज ने संभाली कमान
भारत के दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ ने कमान संभाली। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन ये साझेदारी और बढ़ती उससे पहले सूर्यकुमार अपना विकेट गंवा बैठे।

39 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को तीसरा बड़ा झटका सेट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। सूर्यकुमार यादव को आरोन हार्डी ने मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट करा दिया। सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों में दो छक्के और पांच चौके की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अपना पहला टी20 शतक
सूर्या के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने तिलक वर्मा के साथ टीम की कमान संभाली। गायकवाड़ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उनकी तूफानी पारी का सिलसिला जारी रही और फिर गायकवाड़ ने 52 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने मैक्सवेल के ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ 57 गेंदों में 13 चौके और सात छक्के की मदद से 123* रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 31* रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग
इलेवन ट्रेविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: 'इंसान हैं रोबोट नहीं...,' पैट कमिंस ने T20I टीम में बदलाव पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+