IND vs AUS: भारतीय सरजमीं पर डेब्यू में पंजा लेने वाला खिलाड़ी होगा OUT, ऑस्ट्रेलिाई टीम में बड़े बदलाव

India vs Australia Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी का प्रदर्शन शानदार रहा था।

India Vs Australia

India vs Australia Delhi Test: भारत के खिलाफ पहले मैच में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें अब वापसी पर होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार यानी 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस मैच में दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है तो वहीं मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करते नजर आ सकते हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की टीम

दूसरे टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर ने दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन को चुनने का काम किया है। उन्होंने इस दौरान कुछ हैरान करने वाला फैसला लिया। एलन बॉर्डर ने दूसरे टेस्ट के लिए ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल नहीं किया है। नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक विकेट टॉड मर्फी ने ही चटकाए थे। इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर टॉड मर्फी ने कुल सात विकेट हासिल किए थे।

डेब्यू पर जड़ा पंजा, अब होंगे बाहर

डेब्यू पर जड़ा पंजा, अब होंगे बाहर

नागपुर टेस्ट में नाथन लियोन के साथ टॉड मर्फी की जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। लेकिन बॉर्डर ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुछ कड़े फैसले लेने को कहा है। बॉर्डर के मुताबिक टीम को टॉड मर्फी को ड्रॉप करके एक स्पिनर के साथ ही जाना चाहिए और तीन तेज गेंदबाज खिलाने चाहिए। बॉर्डर ने कहा कि टॉड अबी काफी युवा हैं, लिहाजा टीम को अपने अनुभवी स्पिनर नाथन के साथ ही दूसरे टेस्ट में खेलना चाहिए।

पहले टेस्ट में टॉड मर्फी ने रचा इतिहास

पहले टेस्ट में टॉड मर्फी ने रचा इतिहास

टॉड मर्फी भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए 5 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने थे। टॉड मर्फी से पहले यह काम ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने किया था। पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम दिल्ली टेस्ट में दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी। डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा के अलावा स्टीव स्मिथ को भी टीम के लिए रन बनाने होंगे।

ऐसी हो सकती है दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऐसी हो सकती है दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन (यदि फिट हों), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड (यदि फिट हों)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+