India vs Australia: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिला 265 रन का टारगेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 264 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 265 रन की जरूरत है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 264 रनों पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाया गया स्कोर मौजूदा सीजन में इस मैदान पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

india vs australia 1st semifinal

मोहम्मद शमी ने 48 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को भी एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ 96 गेंदों पर 73 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे, जबकि एलेक्स कैरी (57 गेंदों पर 61 रन) और ट्रैविस हेड (33 गेंदों पर 39 रन) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एरोन हार्डी, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+