IND vs AUS: 'चेज मास्टर' विराट कोहली बने चैंपियंस ट्रॉफी के बादशाह, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs AUS, Virat Kohli 8000 runs: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने दिल जीतने वाली पारी खेली। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने टीम को संभाला। पहले श्रेयस अय्यर और फिर अक्षऱ पटेल के साथ विराट कोहली ने साझेदारी करते हुए भारत को वापस मैच में लाने का काम किया। विराट कोहली ने इस मुकाबले के दौरान बड़ा रिकॉर्ड भी कायम किया। हालांकि, वह 84 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली ने रन चेज में पूरे किए 8000 रन (IND vs AUS, Virat Kohli 8000 runs)
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद वनडे रन-चेज़ में 8000 रन बनाने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ़ 170 मैचों में हासिल की और सचिन तेंदुलकर के साथ वनडे रन-चेज़ में 8000 रन का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बन गए।

सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर ने संन्यास लेने से पहले 242 मैचों में 88.4 की स्ट्राइक रेट से 8720 रन बनाए थे, वहीं कोहली ने 93.30 की स्ट्राइक रेट से 8000 रन का आंकड़ा छुआ है, जिसमें उनका औसत 64.71 रहा है। टेस्ट क्रिकेट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण काफी आलोचनाओं के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम किया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के नए बादशाह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 रन बनाते ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। धवन ने इस टूर्नामेंट के 10 मुकाबलों में 701 रन बनाए थे। कोहली ने अब रनों के मामलों में धवन को पछाड़ दिया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी के नए बादशाह बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सचिन का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अब विराट कोहली सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications