IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
India Tour Of Australia Test Schedule: इस साल यानी कि 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए काफी मायने रखती है। पिछले कई सालों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज खेली जाती रही है।
पिछली बार भारत को मिली थी जीत
26 मार्च यानी कि मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। पिछली बार भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारत ने अपने घर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से हराकर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

पर्थ में होगा पहला मुकाबला
इस साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन ऑस्ट्रेलिया करने वाली है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला डे नाइट भी खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर 22 से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर के बीच होगा। इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को डे नाइट टेस्ट के रूप में खेला जाएगा।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
तीसरा मुकाबला गाबा और चौथा मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा। जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी के मैदान पर 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश इस साल भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने की होगी। दोनों ही टीमों की टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 160 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से 32 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है जबकि 45 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है। वहीं इन दोनों देशों के बीच खेले गए 29 टेस्ट ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गए थे।
जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
पहला टेस्ट- 22 से 26 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट- 6 से 10 दिसंबर, एडिलेड
तीसरा टेस्ट- 14 से 18 दिसंबर, ब्रिसबेन; गाबा
चौथा टेस्ट- 26 से 30 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट- 3 से 7 जनवरी, सिडनी












Click it and Unblock the Notifications