भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी जोरदार टक्कर, प्रमुख टूर्नामेंट का शेड्यूल हुआ घोषित
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा ही धमाकेदार होता है और फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इवेंट चाहे कोई भी हो, इससे फर्क नहीं पड़ता है लेकिन दोनों टीमों के बीच मैच का दर्शक जमकर आनन्द उठाते हैं। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी।
भारत और पाकिस्तान की टीमें सात साल बड़ा एक अहम टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। इन दोनों टीमों का मुकाबला किसी भी टूर्नामेंट में होता है, तो उसमें चार चाँद लग जाते हैं। एक बार फिर से दोनों टीमों के प्लेयर्स एक-दूसरे के खिलाफ बेस्ट प्रयास करते हुए दिखेंगे।

हांगकांग सिक्सेस में इन दोनों टीमों का मुकाबला खेला जाना है। इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के विरुद्ध खेलने वाली है। भारत-पाक के बीच होने वाला यह मुकाबला 1 नवंबर को सुबह खेला जाएगा।
भारत में इस इवेंट के सभी मुकाबले लाइव देखे जा सकते हैं। इन रोमांचक मुकाबलों को स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगे। भारत और पाकिस्तान का मैच सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर खेला जाएगा।
हांगकांग सिक्सेस का शेड्यूल
1 नवंबर
दक्षिण अफ्रीका vs हांगकांग: सुबह 6 बजे (भारतीय समय)
इंग्लैंड vs नेपाल: सुबह 6:55 बजे (भारतीय समय)
पाकिस्तान vs यूएई: सुबह 7:50 बजे (भारतीय समय)
श्रीलंका vs ओमान: सुबह 8:45 बजे (भारतीय समय)
न्यूजीलैंड vs हांगकांग: सुबह 9:40 बजे (भारतीय समय)
बांग्लादेश vs ओमान: सुबह 10:35 बजे (भारतीय समय)
भारत vs पाकिस्तान: सुबह 11:30 बजे (भारतीय समय)
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया: दोपहर 12:25 (भारतीय समय)
दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड: दोपहर 1:15 बजे (भारतीय समय)
श्रीलंका vs बांग्लादेश: दोपहर 2:10 बजे (भारतीय समय)
2 नवंबर
ऑस्ट्रेलिया vs नेपाल: सुबह 6 बजे (भारतीय समय)
भारत vs यूएई: सुबह 6:55 बजे (भारतीय समय)
बॉल मैच 1: ए3 vs डी3 सुबह 7:50 बजे (भारतीय समय)
बॉल मैच 2: बी3 vs सी3 8:45 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
क्वार्टरफ़ाइनल 1: बी1 vs ए2 9:40 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
क्वार्टरफ़ाइनल 2: ए1 vs सी2 10:35 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
बॉल मैच 3: ए3 vs सी3 11:30 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
बॉल मैच 4: बी3 vs डी4 12:25 अपराह्न (भारतीय समय)
क्वार्टरफ़ाइनल 3: डी1 vs बी2 1:15 अपराह्न (भारतीय समय)
क्वार्टरफ़ाइनल 4: सी1 vs डी2 2:10 अपराह्न (भारतीय समय)
3 नवंबर
बॉल मैच 5: ए3 vs बी3 सुबह 6 बजे (भारतीय समय)
प्लेट सेमीफ़ाइनल 1: एलक्यू1 vs एलक्यू2 6:55 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
प्लेट सेमीफ़ाइनल 2: LQ3 vs LQ4 सुबह 7:50 बजे (भारतीय समय)
बॉल मैच 6: सी3 vs डी3 8:45 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
महिला प्रदर्शनी मैच: सुबह 9:40 बजे (भारतीय समय)
सेमीफ़ाइनल 1: WQ1 vs WQ2 सुबह 10:20 बजे (भारतीय समय)
सेमीफ़ाइनल 2: WQ3 vs WQ4 11:10 पूर्वाह्न (भारतीय समय)
बॉल फ़ाइनल: दोपहर 12:05 बजे (भारतीय समय)
प्लेट फ़ाइनल: 12:55 अपराह्न (भारतीय समय)
कप फ़ाइनल: 1:55 अपराह्न (भारतीय समय)
भारत की टीम
रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, मनोज तिवारी, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रीवत्स गोस्वामी, भरत चिपली, शाहबाज़ नदीम












Click it and Unblock the Notifications