IND vs SL: 90 रनों पर 5 आउट के बाद श्रीलंका का जबरदस्त पलटवार, दो खिलाड़ियों ने मचाया गदर
IND vs SL: भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम पहली पारी में बिखरने के कगार पर आ गई लेकिन बाद में धमाकेदार कमबैक कर चौंका दिया। श्रीलंका ने एक समय 90 रनों पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दो बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया।
निशान फर्नांडो ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया था। पहले ही ओवर में वह खाता खोले बिना आउट होकर चले गए। इसके बाद मानव सुथार ने भी एक विकेट हासिल किया। उन्होंने दिनेश चांडीमल को आउट कर वापस भेज रहा, वह 4 रन बनाए पाए।

लाहिरू उडारा ने खुद को क्रीज पर सेट कर लिया था लेकिन 27 के निजी स्कोर पर उनको मानव सुथार ने आउट कर दिया। कामिंदु मेंडिस को जडेजा ने 14 रनों पर वापस भेजा और बाद में जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया, वह 21 के निजी स्कोर पर चलते बने।
आधी टीम होने के बाद की वापसी
90 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद लग रहा था कि लंच के बाद श्रीलंकाई पारी खत्म हो जाएगी। इस बीच सोनल डिनुषा और निरोशन डिकवेला ने क्रीज पर अपने पाँव जमाते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों को प्रेषण किया और एक बड़ी भागीदारी कर डाली।
प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी भागीदारी
इन दोनों ने मिलकर अपने अर्धशतक जड़ने के आलवा छठे विकेट के लिए एक धाकड़ शतकीय साझेदारी कर जबरदस्त पलटवार करने का काम किया। खतरनाक होती इस भागीदारी को तोड़ने का काम प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। उन्होंने डिकवेला को 80 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उस समय श्रीलंका का स्कोर 236 रन हो गया था। सोनल ने टिककर खेलते हुए शतक पूरा कर लिया, वह 100 पर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम 284 रनों पर सिमट गई। मानव सुथार ने 4 और जडेजा ने 3 विकेट झटके।
इस तरह श्रीलंका के दो बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के गेंदबाजों का सहजता से सामना किया और बिखरती हुई पारी को बचा लिया। तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया सुबह 462 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम को तीन दिन में पहली बार बैटिंग करने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications
