वर्ल्ड कप से पहले टी-20 में रोहित शर्मा की वापसी, इस सीरीज में होंगे कप्तान! टीम का ऐलान जल्द

India vs Afghanistan, Rohit Sharma: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है। साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित शर्मा इस फॉर्मेट से बाहर रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

रोहित की होगी वापसी: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से टी-20 सीरीज का आगाज होना है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टी-20 की कप्तानी की थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं हार्दिक पंड्या भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

Rohit Sharma 1

पंड्या-सूर्या का खेलना मुश्किल: हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की गैर-मौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के पास इस फॉर्मेट में एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा। इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी किसी किसे दी जाएं यह बात सिलेक्टर्स पर ही निर्भर करेगा।

जानिए अधिकारी ने क्या कहा: अधिकारी ने बताया कि सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर बातचीत की है और वह इसके लिए तैयार भी हैं। हालांकि, अभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऐसे में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा से बात करेंगे।

तभी पता चल पाएगा कि रोहित टी-20 सीरीज में वापसी करेंगे या नहीं। बता दें कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया है। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+