Kuldeep Yadav Engagement: कुलदीप यादव को मिला बचपन का प्यार, होने वाली दुल्हनिया की तस्वीर आई सामने
Kuldeep Yadav Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे से पहले अपने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। यह खुशी का मौका 4 जून को लखनऊ में एक निजी समारोह में मनाया गया। इस कार्यक्रम में रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर भी मौजूद रहे। कुलदीप यादव आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अहम हिस्सा थे, का यह सीजन जल्दी ही समाप्त हो गया क्योंकि दिल्ली की टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई थी।
कुलदीप और वंशिका ने की सगाई (Kuldeep Yadav Engagement)
कुलदीप और वंशिका की शादी की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन उनकी सगाई से जुड़े इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। यह सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी और खिलाड़ियों को अगले सप्ताह इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं और कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं। वंशिका के पिता भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करते हैं।

दिल्ली के लिए आईपीएल में किया कमाल
साल 2018 में लॉर्ड्स टेस्ट खेलने वाले कुलदीप को टीम में रवींद्र जडेजा के बाद दूसरा प्रमुख स्पिनर माना जाता है। इस बार वह अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार हैं। आईपीएल 2025 में कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 14 मैच खेले और 15 विकेट लिए। उन्होंने 7.07 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक साबित हुए।
केएल राहुल ने बनाए सबसे ज्यादा रन
वहीं, केएल राहुल ने इस सीजन में दिल्ली के लिए 539 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। राहुल ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में सात जीत हासिल कर अंक तालिका में पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट के दौरान एक समय शीर्ष स्थान भी हासिल किया था।
प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई टीम
लेकिन आगे चलकर दिल्ली अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और टूर्नामेंट के लीग चरण से बाहर हो गई। टीम के लिए यह निराशाजनक परिणाम रहा क्योंकि 2020 के बाद दिल्ली आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। आगामी आईपीएल 2026 से पहले टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी किया जा सकता है।
कुलदीप यादव की सगाई और इंग्लैंड दौरे की तैयारी दोनों ही उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।












Click it and Unblock the Notifications