भारतीय क्रिकेट में आज डबल धमाका, श्रेयस अय्यर लड़ेंगे दिल्ली में जंग, दुबई में ख़िताब के लिए उतरेगी महिला टीम

भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार का दिन बेहद खास है। कुछ घंटों के अंतराल में टीम इंडिया की पुरुष और महिला टीमें दो अलग-अलग मैदानों पर उतरेंगी, दोनों के सामने चुनौती बड़ी होगी। दिल्ली में पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी, जबकि दुबई में भारतीय महिला टीम के सामने एशिया कप की ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।

एक तरफ नए कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी नई चुनौती की शुरुआत करेगी, वहीं दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा। ऐसे में 13 सितंबर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए डबल एक्शन वाला दिन बन गया है।

indian team

दिल्ली में श्रेयस अय्यर की नई चुनौती

अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है, लेकिन तीनों मुकाबले दिल्ली में होंगे। पहला मैच 13 सितंबर के बाद बाकी दो मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं। भारत और अफगानिस्तान की सीरीज सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देखे जा सकते हैं, ओटीटी पर लाइव एक्शन फैनकॉड पर देखा जा सकता है।

दुबई में आठवें खिताब की तलाश

भारतीय महिला टीम रविवार रात श्रीलंका के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल खेलेगी। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचा है और सात बार एशिया कप जीत चुकी टीम के पास रिकॉर्ड आठवां खिताब अपने नाम करने का मौका है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया था, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को चार विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

कहां देखें महिला एशिया कप फाइनल?

दुबई में भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी, जबकि टीवी पर फैंस इसे Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकेंगे। ऐसे में रविवार को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को एक ही दिन पुरुष और महिला टीम के दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+