IND vz NZ: टेस्ट क्रिकेट में 10 साल बाद भारत का घटिया प्रदर्शन, जीरो पर आउट होने का बना शर्मनाक रिकॉर्ड
India vs New Zealand: बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने खराब प्रदर्शन की हद पार कर दी। कीवी गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। अचानक ऐसे खराब प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने हैरान कर देने वाले अनचाहे रिकॉर्ड बनाए हैं।
घरेलू सरजमीं पर किसी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉप आठ में से 5 बल्लेबाज बिना रन बनाए खोये। ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब इतने बल्लेबाज घर में बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंक वन टीम का यह प्रदर्शन कल्पना से बाहर है।

इससे पहले भारतीय टीम ने किसी टेस्ट में टॉप 7 में से 4 बल्लेबाज साल 2014 में गंवाए थे, जिन्होंने खाता नहीं खोला था। इस बार उस आंकड़े को भी पार करते हुए भारत के 8 में से 5 बल्लेबाज डक पर आउट होकर गए हैं। जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल है।
साल 1952 में भारतीय टीम ने हेडिंग्ले में खेलते हुए टॉप चार बल्लेबाज बिना रन बनाए खोये थे। टेस्ट क्रिकेट में यह ऐसा एकमात्र घटनाक्रम हुआ था। भारतीय टीम 46 रन बनाकर आउट हो गई, एशिया में यह सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ 1986 के फैसलाबाद टेस्ट मैच में 53 रन बनाए थे।
मैट हेनरी ने भारत के 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। भारत में आकर वह बेस्ट प्रदर्शन करने वाले चौथे कीवी पेसर हैं। उनसे पहले टिम साउदी, डियोन नैश, रिचर्ड हैडली जैसे गेंदबाजों ने 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके थे।
हेनरी ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किये। वह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे कीवी खिलाड़ी बन गए। इस मुकाम तक आने के लिए उनको 26 टेस्ट मैच लगे।












Click it and Unblock the Notifications