On This Day: आखिरी गेंद पर 'छक्का' लगाकर बांग्लादेश को सरेआम रुलाया, कार्तिक की पारी कभी भुलेंगे नहीं फैंस

On this day in 2018, Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने अपने करियर के दौरान भारत के लिए कुछ ऐसी पारियां खेली हैं, जिसे शायद ही क्रिकेट फैंस कभी भुला पाएंगे।

Dinesh Karthik

On this day in 2018, Dinesh Karthik: बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ कई बार जीत हुई मुकाबले गंवा बैठी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से लेकर रोहित शर्मा की कप्तानी तक में भारत ने कई क्लोज मैचों में आखिरी समय में आकर जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में एक रन से जीत हासिल की थी। धोनी ने अपनी चतुराई से भारत को हारी हुई बाजी में जीत दिला दी थी।

आखिरी गेंद पर 'छक्का' लगाकर दिलाई जीत

साल 2018 के दौरान भारतीय टीम श्रीलंका निदहास ट्रॉफी में हिस्सा लेने गई। श्रीलंका और बांग्लादेश के सामने भारतीय टीम काफी मजबूत थी। इसके बावजूद फाइनल में भारत की हार लगभग पक्की नजर आ रही थी। लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी। फैंस कार्तिक की इस पारी को शायद ही कभी भुल पाएंगे।

कार्तिक के लिए यादगार रहा यह मैच

श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच दिनेश कार्तिक के लिए टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ। आज ही के दिन यानी 18 मार्च को साल 2018 में दिनेश कार्तिक ने टीम को एक अविश्वसनीय जीत दिला दी थी। पाइनल मैच जीतने के लिए भारत को 166 रनों की जरूरत थी। 84 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश का पलड़ा मैच में भारी दिखाई पड़ रहा था।

कार्तिक ने बनाए 8 गेंदों में 29 रन

भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 34 रन चाहिए थे। ऐसे में कार्तिक मैच पर आए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने पहली तीन गेंदों में ही दो छक्के और एक चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। आखिरी ओवर में जीत के लिए भारत को 22 रन चाहिए थे। कार्तिक ने आखिरी गेंद तक मैच को ले जाने का काम किया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी और कार्तिक ने छक्का लगातकर टीम को जीत दिला दी। इस मैच में कार्तिक ने 8 गेंदों पर 29 रन बनाए थे। हालांकि, कार्तिक ने शुरुआती ओवरों में ही पैड पहनकर बैटिंग की तैयारी कर ली थी लेकिन रोहित ने उनको रोक दिया और कहा कि अभी नहीं। कार्तिक ने खुद इस बात का खुलासा मैच के बाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+