IND vs WI: भारत ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ये बड़ा कारनामा
West Indies vs India, 3rd ODI, Highlights: वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रन से हराकर भारत ने सीरीज अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई और 200 रनों से मैच हार गई। भारत की इस दमदार जीत में टीम के कई खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया।
भारत ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड: इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को 351 तक पहुंचाया। इसके साथ ही भारत ने 18 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, बिना कोई शतक लगाए टीम के बल्लेबाजों ने भारत के लिए ये सबसे बड़ा लक्ष्य बनाया है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा किया था।

चार बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक: इस मुकाबले में शुभमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। इन खिलाड़ियों के अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। भारत की ओर से किसी भी खिलाड़ी द्वारा शतक बिना बनाए भारत 351 के लक्ष्य तक पहुंच गया। यह बिना किसी शतक के भारत द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा लक्ष्य था।
बिना शतक के इससे पहले भी हुआ है कमाल: भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में इससे पहले भी बिना किसी बल्लेबाज के शतक की मदद से बड़े स्कोर खड़ा कर चुकी है। साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने बिना किसी व्यक्तिगत शतकीय पारी के बावजूद 350 रन बनाए थे। इसके अलावा साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 349 रन बनाने का कारनामा किया था। इसी साल यानी 2004 में ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 348 रन बनाए थे। इन सभी मुकाबलों में भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications