मॉर्गन ने भारत को घोषित किया 2023 विश्व कप की सबसे मजबूत टीम, जानिए किसे चुना सेमीफाइनलिस्ट
इंग्लैंड के 2019 के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन का मानना है कि भारत इस साल के बाद होने वाले वनडे विश्व कप में इंग्लैंड से बेहतर दावेदार है।
मॉर्गन का मानना है कि जोस बटलर की कप्तानी वाली मौजूदा इंग्लैंड टीम के पास विश्व कप खिताब का बचाव करने के लिए प्रतिभा है। हालांकि, उनका मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में भारत को बढ़त मिल सकती है।

RevSportz से बात करते हुए, इयोन मॉर्गन ने भारत और इंग्लैंड के विश्व कप के चांस के बारे में कहा है, "यह (इंग्लैंड) एक शानदार टीम है, लेकिन मैं उन्हें दूसरे नंबर पर रखूंगा। मुझे लगता है कि भारत घर पर ज्यादाआत्मविश्वास से भरी टीम है, और यह किसी भी घरेलू विश्व कप में होता है। लेकिन इंग्लैंड को किसी भी तरह से कम नहीं आंकना चाहिए।"
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का खुलासा, भारत को हराने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करना होगा
उन्होंने आगे कहा, "मार्क वुड की फिटनेस और एशेज के दौरान उन्होंने जिस तेजी से गेंदबाजी की है, वह एक अच्छा संकेत है। वे टूर्नामेंट के अंत में बड़े दावेदार बनने जा रहे हैं, उनके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रतिभा है।"
इयोन मॉर्गन ने भारत और इंग्लैंड के अलावा अन्य दावेदारों के नाम भी बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के भी जीतने का अच्छा मौका है। क्रिकेट के कई अन्य विशेषज्ञों ने भी भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को 2023 विश्व कप के सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चुना है।












Click it and Unblock the Notifications