Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: 22 साल की उम्र में टेस्ट सीरीज में रचा इतिहास , जानिए पानीपुरी से क्रिकेट का सफर कैसा रहा

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी और टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने वाले यशस्वी जायसवाल बुनियादी बातों के लिए बेहद संघर्ष कर रहें थे। उनके पास ना तो खाने के लिए पैसे थे और ना ही रहने के लिए जगह। वह मुंबई के एक क्लब में गार्ड के साथ टेंट में रहते थे। वह दिन में क्रिकेट खेलते और रात को गोलगप्पे भी बेचतें थे। यशस्वी जायसवाल ने अभी तक इस अंडर-19 विश्व कप में खेले गए पांच मैच में 156 की औसत से 312 रन बनाए है। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ नाबाद 105 रन बनाने के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 62, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ नाबाद 57, जापान के ख़िलाफ़ नाबाद 29 और श्रीलंका के ख़िलाफ़ 59 रन बनाए।

YASHASVI JAISHWAL

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गांव में हुआ था। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। उनके पिता एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

11 साल की उम्र में, यशस्वी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आगये।उनके पिता ने उन्हें जाने से नहीं रोका, क्योंकि वह अपने चार लोगों के परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं थे। वह उसके लिए बेहद कठिन दौर था, एक तरह से उसने अपना बचपन खो दिया था। लेकिन यशस्वी अपनी ज़िंदगी में कुछ करना चाहता था। मुंम्बई में उनके पहचान के व्यक्ति ने उन्हें एक डेयरी में नौकरी दिला दी जहां उन्हें काम करने और सोने की इजाजत थी।

यशस्वी क्रिकेट प्रैक्टिस से वापस आने के बाद पैसे कमाने के लिए मुंबई की गलियों में पानी पुरी बेचा करते थे। कोच ज्वाला सिंह ने जायसवाल के क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना और उन्होंने यशस्वी को अपने घर में रहने की जगह दी और क्रिकेट के गुर सीखाये। यशस्वी जायसवाल सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। मुंबई की अंडर-19 के लिए खेलते हुए उनकी मुलाकात महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से भी हुई। तेंदुलकर ने अपने ऑटोग्राफ बाला बल्ला उनको गिफ्ट किया।

इस अंडर-19 विश्व कप में यशस्वी के प्रदर्शन के बारे में ज्वाला सिंह ने कहा, "जब आप भारत के लिए इतने बड़े स्तर पर खेल रहे होते हो चाहे वह सीनियर टीम हो या जूनियर तो यह आपकी ज़िम्मेदारी होती है कि अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ दो। जिस अंदाज़ में अंडर-19 विश्व कप में पूरी भारतीय टीम खेली है और यशस्वी जायसवाल ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है वह तारीफ के क़ाबिल है।"

ज्वाला सिंह कहते हैं, "लेकिन वह 50-50 रन बनाने के बाद आउट हो रहा था। मैने उससे कहा कि मुझे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बड़ी पारी चाहिए और उसने शतक जमाकर यह कर भी दिखाया। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है जब टीम विदेश में ख़ासकर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शानदार खेलती है, क्योंकि सबकी नज़रे पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले मैच पर हमेशा रहती है। मेरे लिए यह एक बेहद गर्व के पल है। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऐसी पारी किसी को भी रातो-रात हीरो बना देती है।"

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच शुरु हो चुका हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज जीत ली है। भारत की इस कामयाबी में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का भी सबसे बड़ा रोल रहा हैं। जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे है। अब यशस्वी जायसवाल ने पांचवे टेस्ट में 29 रन बनाते ही नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी को 1000 रन पूरे करने के लिए 9 मैचों की जरूरत पड़ी।

अब तक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

अब यशस्वी किसी एक टेस्ट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 9 पारियों में 26 सिक्स जड़ चुके हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 सिक्स और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 22 सिक्स जड़े हैं। यशस्वी ने विराट कोहली को पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 2016 की सीरीज में 655 रन बनाए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+