न्यूजीलैंड में भारतीय टीम ने बरपाया कहर, एक ही मैच में फाड़ दी रिकॉर्ड बुक, लिख दिया नया इतिहास

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मुकाबले में 226 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले भारत ने 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया और 2026 में रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

इस सूची में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में 2019 में हासिल किया गया 208 रन का लक्ष्य भी शामिल है। भारत की इस उपलब्धि ने एक बार फिर बड़े स्कोर का पीछा करने की उसकी क्षमता को साबित किया।

abhishek sharma

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज

भारत का 226 रन का चेज पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है, जिसने 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान पर भारत का दबदबा

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान पर भारत का दबदबा दिखा है। न्यूजीलैंड अपने घर में भारत के खिलाफ पिछले आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से सात गंवा चुका है। इन आठ मैचों में सिर्फ एक मुकाबला ऐसा रहा, जिसका नतीजा भारत की जीत या न्यूजीलैंड की हार के रूप में नहीं निकला। 2022 में नेपियर में खेला गया मैच डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत टाई रहा था।

एक मैच में पहली गेंद पर तीन छक्के

मुकाबले में एक और दुर्लभ रिकॉर्ड देखने को मिला। डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स और अभिषेक शर्मा ने अपनी-अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक मैच के दौरान तीन बल्लेबाजों द्वारा पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा संयुक्त रूप से पहला है, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2018 में भी तीन प्लेयर्स ने ऐसा किया था। यहां फुल मेंबर्स के आंकड़े हैं। एसोसिएट देशों में भी ऐसा हो चुका है।

नमन ने तोड़ दिया इरफान पठान का रिकॉर्ड

नमन धीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की तूफानी पारी खेलकर एक खास भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सफल रन चेज के दौरान सातवें या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नमन ने इस मामले में इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2009 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर उतरकर 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+