Asia Cup 2025 के लिए दिग्गज ने किया टीम का ऐलान? शुभमन गिल सहित ये खिलाड़ी हुआ बाहर!
Asia Cup 2025, Playing XI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और मेज़बान UAE के साथ रखा गया है। इस टूर्नामेंट के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाना है।
मोहम्मद कैफ ने चुनी प्लेइंग इलेवन (Asia Cup 2025, Playing XI)
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि टीम का संतुलन बेहद महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है। अभिषेक शर्मा फिलहाल आईसीसी के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 17 टी20 इंटरनेशनल में 535 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। संजू सैमसन भी 2024 में बेहतरीन फॉर्म में रहे और तीन टी20 शतक जड़े।

नंबर 3 पर इस खिलाड़ी का नाम
नंबर 3 पर कैफ ने युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को रखा है, जिन्होंने 24 पारियों में 749 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक तीन अर्धशतक और दो शतक निकले हैं। चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, जबकि उप-कप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है, जो पांचवें नंबर पर खेलेंगे। अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों के साथ इस फॉर्मेट में टीम के लिए उपयोगी रहे हैं।
दो ऑलराउंडर को मिली जगह
ऑलराउंडर के रूप में कैफ ने हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे पर भरोसा जताया है। दोनों ही खिलाड़ी 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। नंबर 8 पर कैफ ने वाशिंगटन सुंदर को रखा है, जिन्हें उन्होंने रवींद्र जडेजा का बेहतरीन उत्तराधिकारी बताया। गेंदबाज़ी विभाग में कैफ ने कुलदीप यादव को स्पिनर के तौर पर चुना है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है। अर्शदीप भारत के टी20 इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, जितेश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है।
कैफ की चुनी हुई प्लेइंग 11 पर नजर
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications