IND vs AUS: गाबा में टूट गया ऑस्ट्रेलिया का सपना, बारिश के कारण मुकाबला हुआ ड्रॉ

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में चल रहा तीसरा टेस्ट मुकाबले पांचवें दिन समाप्त हो गया। यह मुकाबला बारिश के बाद ड्रॉ हो गया। इस तरह सीरीज अब भी दोनों टीमों के बीच खुली है। तीन मैचों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 89 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और टीम इंडिया को 275 रनों का लक्ष्य दिया। जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर आए और 8 रन के स्कोर पर बारिश और खराब मौसम ने काम खराब कर दिया। इस वजह से गेम रोक दिया गया।

ind vs aus

इसके बाद नियमित बारिश ने खेल नहीं होने दिया और अंत में कोई ऑप्शन नहीं देखते हुए अंपायरों में गेम ड्रॉ होने की घोषणा कर दी। पूरा मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा। सिर्फ दूसरे दिन का खेल ही पूरा हो पाया था। ऑस्ट्रेलिया के पास जीतने का मौका था लेकिन बारिश ने उसे छीन लिया।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच की पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस दौरान ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने धांसू बैटिंग करते हुए शतक जमाए थे। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट हासिल किये थे। इसके बाद टीम इंडिया ने बैटिंग की लेकिन प्रदर्शन निराश करने वाला रहा।

जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 260 रन बनाए। केएल राहुल सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 84 रन बनाए। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा के बल्ले से भी 77 रनों की पारी आई। निचले क्रम से बुमराह और आकाश दीप ने अंतिम विकेट के लिए 47 रन जोड़कर फॉलोऑन टाल दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 89 रन का स्कोर बनाते हुए पारी घोषित कर दी। भारत को 275 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान आई बारिश ने खेल रोक दिया और बाद में इस मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+