दिल्ली में भारत की मेजबानी से अफगानिस्तान क्रिकेट को कितनी कमाई? 5 दिन में मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

AFG vs IND: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। मुकाबले भारत में होंगे लेकिन अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है। यही वजह है कि इस बार मैच से जुड़ी कमाई का हिसाब भी सामान्य भारत की घरेलू सीरीज से अलग है।

सबसे बड़ी कमाई मीडिया राइट्स से होने वाली है। भारतीय टीम के खिलाफ मैच होने से अफगानिस्तान को भी आय में अच्छी रकम मिलने वाली है, हालांकि खर्चे भी उनको करने पड़ेंगे लेकिन उसकी भरपाई आसानी से हो जाएगी। आमदनी करोड़ों में होनी है।

afg vs ind

मीडिया राइट्स से होगी बड़ी आय

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन मैचों की इस सीरीज के टीवी और डिजिटल राइट्स की कुल वैल्यू करीब 6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 57 करोड़ रुपये है। यह रकम तीनों मैचों की है, यानी औसतन करीब 19 करोड़ रुपये प्रति मैच हर मैच के हिसाब से मिलने हैं।

इस सीरीज के टीवी राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स फैनकोड के पास हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह डील भारत की सामान्य घरेलू द्विपक्षीय सीरीज की तुलना में काफी कम कीमत पर हुई है। पिछली बार अफगानिस्तान की भारत में खेली गई सीरीज में बीसीसीआई के राइट्स पैकेज के तहत एक मैच की वैल्यू करीब 68 करोड़ रुपये थी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमाई सिर्फ मीडिया राइट्स तक सीमित नहीं है। स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन भी इसमें बड़ा हिस्सा जोड़ सकते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक फैनकोड की उपलब्ध विज्ञापन इन्वेंट्री का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बुक हो चुका है, जबकि सोनी के टीवी विज्ञापन स्लॉट की करीब 70 फीसदी इन्वेंट्री बिक चुकी है।

कुल कितनी हो सकती है कमाई?

इसके अलावा टिकट बिक्री और स्टेडियम के अंदर मिलने वाले विज्ञापन अधिकार भी कमाई का हिस्सा हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीरीज के लिए इन-स्टेडियम कमर्शियल राइट्स अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मैच के बाद स्थानीय स्तर पर होने वाली कुछ व्यवस्थाओं और खर्चों को आय से निकालने के बाद बची हुई राशि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रॉफिट में जाएगी। कम से कम अनुमानित कमाई भी मानी जाए, तो अफगान बोर्ड यहां 50 करोड़ के करीब पैसा कमा सकता है, जो एक काफी अच्छी रकम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+