बुखार के बावजूद KL Rahul ने खेली जबरदस्त पारी, 22वां शतक जड़ किया कमाल
India A vs Australia A 2nd Unofficial Test, KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल फॉर्म में लौट आए हैं। चोट से उबरने के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने अपनी फॉर्म दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ कमाल की पारी खेली। उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ने में सफलता हासिल की।
जड़ा फर्स्ट-क्लास करियर का 22वां शतक (India A vs Australia A 2nd Unofficial Test, KL Rahul)
राहुल ने अपनी 22वीं फर्स्ट-क्लास सेंचुरी 136वीं गेंद पर चौका लगाकर पूरी की। उनकी इस पारी में कुल 12 चौके शामिल थे। इस शतक की ख़ास बात यह रही कि गुरुवार को वह 74 रन पर नाबाद थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। उन्होंने शुक्रवार को मैदान पर वापसी की और जल्दी ही अपने शतक के मील के पत्थर को छुआ। इस दौरान उन्हें युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का अच्छा साथ मिला।

पहली पारी में रहे थे फ्लॉप
यह शतक इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत-A की टीम 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही है। राहुल ने अपनी पारी के दौरान कोई मौका नहीं दिया और यह एक दमदार पारी रही। हालांकि, इसी मैच की पहली पारी में वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उनकी यह शानदार वापसी भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं, खासकर तब जब सीनियर टीम को कुछ ही दिनों में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
जीत से 151 रन दूर भारत
राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहां उन्होंने 53.20 की औसत से 532 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे। 412 रन का पीछा करते हुए टीम ने खबर लिखे जाने तक 261 रन पर केवल तीन विकेट खोए थे। राहुल के साथी साई सुदर्शन भी 98 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे और खुद शतक के करीब थे। भारत-A को जीत के लिए अभी 151 रनों की और जरूरत थी।












Click it and Unblock the Notifications