Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन अब तक 3 बार मैदान पर उतरी है टीम इंडिया, जानें क्या रहा परिणाम
Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन हमें अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। 1947 का यही वो दिन था, जब पहली बार भारतवासियों ने एक आजाद देश में खुले आसमान के नीचे सांस लेना शुरू किया। क्रिकेट के लिहाज से भी इस दिन का खास महत्व है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम को अब तक तीन अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने का मौका मिला है। राष्ट्रीय पर्व से एक दिन पहले जानते हैं कब-कब हुए ये मुकाबले।
भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला, 1952
देश की आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त के मौके पर टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड के साथ हुआ था, जब ओवल में 14 अगस्त से 19 अगस्त के बीच साल 1952 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। गर्मियों में इंग्लैंड में भारत को कठिन समय का सामना करना पड़ा था, लेकिन अच्छी बात ये रही कि खेल ड्रा के साथ समाप्त हुआ। इस प्रकार, भारत एक बड़ी हार से बचने में कामयाब रहा।

भारत बनाम श्रीलंका का मैच, 2001
15 अगस्त के मौके पर दूसरा रोचक मुकाबला सौरव गांगुली के नेतृत्व में देखने को मिला, जब टीम इंडिया ने साल 2001 में श्रीलंका का दौरा किया, तब भी यह आशाजनक टीम विदेशों में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थी। गॉल में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत को करारी हार मिली थी। श्रीलंका ने मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया, और टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली।
भारत बनाम इंग्लैंड, 2014
टीम इंडिया को इस खास मौके पर एक और टेस्ट सीरीज खेलने का मौका साल 2014 में मिला, जब भारत और इंग्लैंड के बीच 15 से 17 अगस्त तक टेस्ट मैच खेला गया था। ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications