IND W vs SA W: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में बारिश का खलल, कितने बजे होगा अब टॉस

IND W vs SA W: महिला वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में टॉस समय पर नहीं हो पाया। बारिश के बाद मैदान की खराब स्थिति को देखते हुए अंपायर समय पर टॉस नहीं करा पाए, टॉस का समय दोपहर 2 बजकर 30 मिनट था। अंपायरों ने निरीक्षण करने के बाद मैदान को खेलने लायक नहीं माना।

कवर्स हटाने के का सिलसला शुरू हुआ लेकिन मैदान के कुछ पैच ऐसे थे, जहां बारिश के पानी से मामला खराब हुआ था। इसके बाद अगले निरीक्षण के लिए मामला छोड़ दिया गया और टॉस में देरी हो गई।

IND W vs SA W

सुपर सोपर ने अपना काम करते हुए मैदान सूखाने का काम किया लेकिन समय पर यह पूरा नहीं हुआ, इससे पहले जोरदार बारिश के कारण आउटफील्ड में काफी पानी जमा हो गया था। 2:45 टॉस का नया समय निर्धारित किया गया। इंस्पेक्शन के बाद टॉस का नया समय आया, 3:30 बजे टॉस किया गया। दोनों टीमों के लिए राहत की बात यह रही कि ओवर में कोई कटौती नहीं हुई।

भारतीय महिला टीम

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चारणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, ऊमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम

लॉरा वुलफार्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, सुने लुअस, मैरिज़ान कैप, एनेके बॉश, सिनालो जैफ्टा (विकेटकीपर), क्लोए ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मासाबाता क्लास, आयाबोंगा खाका, नोंकुलुलेको मलाबा, टूमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे, कराबो मेसो, एनेरी डर्कसेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+