IND-W vs ENG-W: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
IND-W vs ENG-W pitch report: इंग्लैंड और भारत महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 1 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब उसका लक्ष्य इस बढ़त को 2-0 तक पहुंचाने का होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम अपने सबसे बड़ी टी-20 हार (97 रन) के बाद वापसी की तलाश में है।
स्मृति मंधाना ने जड़ा था शतक (IND-W vs ENG-W pitch report)
पहले मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ते हुए टीम को 199 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया था। उनके साथ डेब्यू कर रही गेंदबाज श्री चरनी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भारत की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। भारतीय टीम अपनी इस फॉर्म को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी।

हरमनप्रीत कौर की हो सकती है वापसी
हालांकि आज के मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की वापसी की उम्मीद है। हरमनप्रीत कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा संभाल सकती हैं। ऐसे में टीम इंडिया और मजबूती के साथ मैदान पर उतर सकती है। वहीं इंग्लैंड की कप्तान नैट स्कीवर-ब्रंट फॉर्म में हैं लेकिन टीम को उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों से भी योगदान की ज़रूरत होगी। ऐसे में इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाजों को भी अपना दमखम दिखाना होगा।
पिच से किसे मिलेगी मदद
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की बात करें तो यहां अब तक छह महिला टी-20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से इंग्लैंड ने पांच जीते हैं। लेकिन यह पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती। यहां अब तक सिर्फ एक बार 150 से ज्यादा का स्कोर बना है और सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड 149 रन का है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
भारत की संभावित XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हर्मनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरनी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल।
इंग्लैंड की संभावित XI: सोफिया डंकले, डैनी वायट, नैट स्कीवर-ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स, एलिस कैप्सी, सोफी एक्लस्टन, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग, लॉरेन फिलर, चार्लोट डीन।












Click it and Unblock the Notifications