मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये क्या हुआ? शेर के सामने बब्बर शेर बने रिंकू सिंह
IND vs ZIM T20I Series Video Viral: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी 10 जुलाई को खेला जाना है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने 8 साल बाद भारत के खिलाफ जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की और सीरीज को बराबरी पर ला कर रख दिया।
चिड़ियाघर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
दोनों ही टीमों के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए जोरदार जंग देखने को मिलने वाली है। लेकिन तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी हरारे घूम रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों की कई तस्वीर और वीडियो सामने आई है। कप्तान शुभमन गिल के साथ रिंकू सिंह, आवेश खान सहित कई भारतीय खिलाड़ी हरारे का चिड़ियाघर घूमते हुए नजर आए।

शेर ने किया अटैक
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने मैदान के बाहर भी अपनी निडरता का परिचय दिया है। दरअसल, चिड़ियाघर में रिंकू सिंह सहित भारतीय खिलाड़ियों का सामना अफ्रीकन शेर से हुआ। रिंकू सिंह इस दौरान उस शेर का वीडियो बना रहे थे। लेकिन शेर ने तभी पिंजरे के अंदर से अटैक करने की कोशिश की। इसके बावजूद भी रिंकू सिंह वीडियो बनाते हुए नजर आए।
बल्ले से रिंकू ने किया था कमाल
दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की। टी-20 फॉर्मेट में रिंकू सिंह लगातार भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने फिनिशर वाला काम किया। रिंकू सिंह ने 22 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 234 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। यह लक्ष्य जिम्बाब्वे के लिए आसान नहीं था। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 134 रनों पर ही ढेर हो गई और 100 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठी।












Click it and Unblock the Notifications