IND vs ZIM: चेन्नई में अभिषेक शर्मा का कोहराम! धमाकेदार पारी से जड़ा आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा

IND vs ZIM: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी खामोशी किसी बड़े तूफान की आहट होती है और आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ठीक वैसा ही हुआ। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक आलोचनाओं का केंद्र बने रहे टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद उनके कट्टर समर्थकों को भी नहीं थी।

पिछले कुछ मैचों से रनों के लिए तरस रहे और 'शून्य' के फेर में फंसे अभिषेक ने आज अपने बल्ले से ऐसी आग उगली कि ज़िम्बाब्वे का पूरा गेंदबाजी आक्रमण चेन्नई की गर्मी में झुलस कर रह गया। उन्होंने अपना वही तूफानी अंदाज दिखाया और धांसू फिफ्टी जमा डाली।

ind vs zim

टूर्नामेंट के पिछले चार मैचों में वे तीन बार खाता खोले बिना यानी 'डक' पर पवेलियन लौटे थे, जबकि एक मैच में उनके बल्ले से केवल 15 रन निकले थे। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तेज हो गई थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव के भरोसे और अभिषेक के आत्म-सम्मान ने आज चेपॉक की धरती पर एक नई इबारत लिख दी।

अभिषेक ने आज मैदान पर उतरते ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और मात्र 26 गेंदों में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया। इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 4 गगनचुंबी छक्के और 4 शानदार चौके जड़कर स्टेडियम में मौजूद हजारों चेन्नई फैंस को अपना मुरीद बना लिया। उनकी टाइमिंग और निडर बल्लेबाजी को देखकर पूरा चेपॉक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फिफ्टी के बाद वह 30 गेंदों में 55 के स्कोर पर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा के साथ आज ओपन करने के लिए संजू सैमसन आए थे। टीम में बदलाव की वजह से ईशान किशन को नंबर तीन पर खेलने के लिए भेजा गया। सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। उनके बाद ईशान किशन का बल्ला भी जमकर चला। वह 24 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाकर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+