IND vs ZIM: IPL के शेर इंटरनेशनल में ढेर, 87 दिन बाद बैटिंग करने आए केएल राहुल 1 रन बनाकर हुए आउट
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 20 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की धीमी शुरुआत रही। जिम्बाब्वे ने 38.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान केएल राहुल 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
Recommended Video

गेंद-बल्ले का संपर्क नहीं
87 दिन बाद बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल को विक्टर न्याउची ने एलबीडब्ल्यू किया। न्याउची की ऑफ स्टंप से अंदर आती गुड लेंथ गेंद को केएल राहुल लेग गेंद की लाइन में आकर साइड की ओर फ्लिक करना चाहते थे। लेकिन बल्ले को कनेक्ट नहीं करा पाए और गेंद सीधी पैड पर जाकर लगी। गेंदबाज की अपील पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। भारतीय कप्तान में रिव्यू भी लिया लेकिन अंपायर का फैसला सही था, भारत को अपना एक रिव्यू भी गंवाना पड़ा।

चोट से जूझ रहे थे केएल
आज से पहले केएल राहुल आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह चोटिल होकर इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू दौरे पर उन्हें भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन वह एक दिन वह चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली थी। राहुल ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी गए थे और एक बाद वह एनसीए में रिकवर हो रहे थे। केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में 15 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 51.33 की औसत और 135.38 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 15वें सीजन में 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा था।

केएल राहुल का करियर
केएल राहुल ने अपने करियर में अब तक 43 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 74 पारियों में उन्होंने 35.37 की औसत और 52.70 के स्ट्राइक रेट से 2547 बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 13 अर्धशतक और 7 शतक जड़े हैं। 44 वनडे में उन्होंने करीब 47 की औसत और 88 के स्ट्राइक रेट से 1635 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 10 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। वहीं 56 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 40.68 की औसत और 142.49 के स्ट्राइक रेट से 1831 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 16 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
- जिम्बाब्वे: इनोसेंट काइया, ताकुदज़वानाशे कैतानो, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।












Click it and Unblock the Notifications